चरौदा में क्रिकेट को लेकर गजब का उत्साह
चरौदा प्रीमियर लीग 2025 का भव्य आयोजन
आरंग।
ग्राम चरौदा में ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा शीतकालीन अवकाश में बच्चे एवं युवाओं का उत्साहवर्धन के लिए चरौदा प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्राम के युवा क्रिकेटर भाग लेंगे। ग्राम के सरपंच देवशरण धीवर ने बताया क्रिकेट को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में गजब का उत्साह है। प्रतियोगिता शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा मैदान में 23 से 25 दिसंबर तक खेला जाएगा।जिसमें प्रथम पुरस्कार 5001/द्वितीय 3001/तृतीय 1501 रूपए रखा गया है।मैदान का समतलीकरण एवं निर्माण अमित साहू के नेतृत्व में तैयार किया जा रहा है।पहली बार इस तरह के आयोजन से युवाओं, बच्चों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Tags
आरंग
