*नवपदस्थ प्राचार्य तिवारी एवं व्यायाम शिक्षक का हुआ स्वागत*
*आरंग
-छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लंबे अंतराल के पश्चात व्याख्याता,व्याख्याता (एल बी) एवं प्रधान पाठकों (पूर्व माध्यमिक विद्यालय) को पदोन्नत कर प्राचार्य हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों में पदस्थ किया गया है जिसके अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू में श्री मती नम्रता तिवारी प्राचार्य ने कार्यभार ग्रहण किया साथ व्यायाम शिक्षक के पद पर पदोन्नत होकर खोमन प्रसाद निषाद ने विद्यालय मे व्यायाम शिक्षक का कार्यभार ग्रहण किया
लम्बे समय बाद पूर्णकालिक प्राचार्य मिलने पर विद्यालय परिवार ने विद्यालय परिसर मे सम्मान समारोह आयोजित कर हर्ष व्यक्त करते हुए नवपदस्थ प्राचार्य श्री मती नम्रता तिवारी एवं व्यायाम शिक्षक खोमन प्रसाद निषाद का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया कार्यक्रम मे वरिष्ठ व्याख्याता माणिक लाल मिश्रा,व्याख्यातागण खेमलाल ठाकुर, श्रद्धाकिरण नेताम, सुमन धुरंधर, प्रकाश चंद्र साहू,प्रमिला मेश्राम, श्वेता मिश्रा,द्वारिका प्रसाद दीवान,रजनी बाला भारती,हेमलता नायक, खुलेश नंद देवांगन, डाली चंद्राकर, लोकेश तुरकाने,दुलेश्वरी सोनबेर, चुन्नू यादव सहित छात्र-छात्राएं शामिल हुए*

