जोन स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण शिविर राजिम जोन ‘ए’ में संपन्न

 जोन स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण शिविर राजिम जोन ‘ए’ में संपन्न



राजिम

 नवीन पाठ्यक्रम आधारित फाउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमेरसी (एफएलएन) जोन स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शासकीय कन्या शाला भवन (पूर्व नवोदय विद्यालय) में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण पांच दिवसीय रहा, जिसमें शिक्षकों को चरणबद्ध रूप से विषयगत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस हिंदी, द्वितीय दिवस गणित, तृतीय दिवस पर्यावरण, जबकि चतुर्थ एवं पंचम दिवस योग एवं कला आधारित गतिविधियों पर केंद्रित रहा।

समापन दिवस के प्रथम सत्र में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एच. के. साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने एफएलएन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को निर्देशित किया कि कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों को आधारभूत संख्या ज्ञान एवं हिंदी पाठ्यपुस्तक का धारा प्रवाह पठन सक्षम बनाया जाए। साथ ही उन्होंने भविष्य की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों के चयन हेतु अभी से स्पष्ट रोडमैप तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

भोजन अवकाश के पश्चात द्वितीय सत्र में बीआरसीसी सुभाष शर्मा ने बताया कि एफएलएन अभियान वर्ष 2027 तक संचालित रहेगा, इसलिए एफएलएन के उद्देश्यों को प्रत्येक बच्चे तक पहुँचाने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है।

इस अवसर पर डीआरजी ग्रुप से अनिल कुमार सिन्हा (समन्वयक), धूमा, दशरथ वर्मा, मास्टर ट्रेनर्स किरण कुमार साहू, सताक्षी शर्मा, परमेश्वर यादव, वरिष्ठ प्रधान पाठक संजय सिन्हा, खेलन राम साहू, गोप साहू, नंदकुमार सिन्हा, पुस्तक कुमार साहू, दिनेश्वरी साहू, विजय महोबिया, पीपी शिक्षक संतोष साहू, हेमलता ठाकुर, मीनाक्षी साहू, अन्नपूर्णा साहू, कमजीत वर्मा, उषा साहू सहित अन्य शिक्षकों ने पांच दिवस का प्रशिक्षण प्राप्त किया।


Previous Post Next Post
ad inner footer