*खैरझिटी–भेंडरी पुलिया निर्माण का भूमिपूजन: 1.58 करोड़ की लागत से सुधरेगी क्षेत्र की राह*

 *खैरझिटी–भेंडरी पुलिया निर्माण का भूमिपूजन: 1.58 करोड़ की लागत से सुधरेगी क्षेत्र की राह*



*गांव-गरीब किसान का हो रहा तेजी से विकास-रोहित साहू*



फिंगेश्वर

 क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। ग्राम खैरझिटी से कमारपारा (माय मोंगरा नाला) भेंडरी मार्ग पर 158 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया का भूमिपूजन विधायक रोहित साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस निर्माण से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को बारहमासी सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।​​मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुलिया केवल कंक्रीट का ढांचा नहीं, बल्कि क्षेत्र की प्रगति का द्वार है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में गांव, गरीब और किसान की उन्नति हमारी प्राथमिकता है। विकसित भारत के सपने को धरातल पर उतारने के लिए हम ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहे हैं।"

​शिक्षा और स्वास्थ्य को मिलेगी गतिकार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत सभापति श्रीमती नंदनी कोमल डीडी ने कहा कि पुलिया बनने से बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियां दूर होंगी, जिससे विशेषकर स्कूली बच्चों और मरीजों को अस्पताल ले जाने में आसानी होगी। वहीं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि सुरक्षित आवागमन ग्रामीणों का अधिकार है जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

*​भव्य स्वागत और जन-उत्साह भूमिपूजन के अवसर पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत बाजा-गाजा, पारंपरिक राउत नाचा और आतिशबाजी के साथ भव्य रूप से किया।*

कार्यक्रम को भाजपा युवा नेता राजू साहू,मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू हरित,जनपद सदस्य चंपेश्वरी चोवा ध्रुव,सरपंच योगेश्वरी दिनेश शुक्ला ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का आभार सियाराम ध्रुव जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति ने किया इस अवसर पर भाजपा महामंत्री भुवन साहू,प्रेम टोंडर,नेतराम साहू,यशवंतसाहू ,कृष्णकुमार ध्रुव,चंद्रशेखर ध्रुव,तोरण पटेल,रामकिशन साहू जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post
ad inner footer