आंतरिक सुंदरता (इनर ब्यूटी) के तीन दर्पण (भाग 4)
तीसरा दर्पण; आपके स्वयं के थॉट्स, बोल और कर्मों का दर्पण है, जो आप अपने और दूसरों के बारे में सोचते और महसूस करते हैं; वह भले ही दूसरों को दिखाई नहीं देता और केवल आप ही जानते हैं कि, यह क्या है और कैसा है? लेकिन जब आप दूसरों के साथ बातचीत करते हैं तो, आप अपने चेहरे के भाव, अपनी आंखों, अपने शब्दों, अपनी बॉडी लैंग्वेज और अपने कर्मों के माध्यम से अपने विचार, स्वभाव, भावनाएं और दृष्टिकोण को रेडीएट करते हैं। इस तरह से, आपके शब्द और आपके द्वारा किए गए कर्म एक दर्पण की तरह काम करते हैं जिसमें आप स्वयं को देख सकते हैं। लेकिन आप इसे तब ही अनुभव कर सकते हैं; जब आप साक्षी भाव रखकर अपने रिएक्शंस के प्रति जागरूक होते हैं और आपके अंदर उठने वाले फीलिंग्स और इमोशन को आप कैसे एक्सप्रेस करते हैं। लेकिन अपने स्वयं के ऑब्जर्वर होने की इस अवेयरनेस को; पूरे दिन बनाए रखना होगा और सोने से पहले; स्वयं की किन्हीं तीन व्यक्तित्व विशेषताओं के ऊपर एक डेली चार्ट भरना होगा। जो भी आपकी मुख्य ताकत व कमजोरी है जिन्हें आप सुधारना चाहते हैं, उन्हें चार्ट में लिया जा सकता है।
आप इन व्यक्तित्व विशेषताओं का इवेल्यूएशन या तो हां (कमजोरी से मुक्त रहे/ ताकत में वृद्धि) या फिर नहीं (कमजोरी से मुक्त नहीं रहे या ताकत में वृद्धि भी नहीं) के आधार पर कर सकते हैं। या फिर, दोनों विशेषताएं परसेंटेज के आधार पर कितनी रहीं; उदाहरण के लिए; 50% या 80% के अनुसार इवेल्यूएशन कर सकते हैं।
इसलिए रात को सोने से पहले, एक बार इस दर्पण को देखकर अपनी चेकिंग करना एक अच्छा अभ्यास है। यह आपको बीते हुए दिन की स्थिति बताएगा और आपको अगले दिन के लिए सावधान भी करेगा। इस उद्देश्य के लिए; डेली चार्ट बहुत उपयोगी होता है, और इसे भरने में बहुत अधिक समय भी नहीं लगता है और साथ ही इसे मेंटेन करना भी आसान है।
अंत में सबसे महत्वपूर्ण बात; जोकि हमेशा याद रखनी चाहिए कि, जो लोग इन तीन दर्पणों को एक्टिवली यूज करते हैं जिससे उनका इनर सेल्फ हमेशा अच्छा और सुंदर दिखे, वे दूसरों के लिए भी एक लाइव मिरर की भांति बन जाते हैं। जो भी लोग उनके संपर्क में आते हैं, वे भी एक्यूरेट तरीके से अपने इनर सेल्फ को देखने में सक्षम हो पाते हैं कि, वो कैसा दिखता है। आप कितने सुंदर और भरपूर हैं, यह देखकर अन्य लोगों को तुरंत अपनी कमजोरियों का एहसास हो जाता है और वे भी आपके समान सुंदर, स्वच्छ और सदाचारी बनने की प्रेरणा लेते हैं।
