राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी सत्य, अहिंसा एवं मानवता के पुजारी थे
. फिंगेश्वर
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य रामनारायण मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा उनकी अडिग साधना और मानवता के प्रति अनन्य करुणा संपूर्ण विश्व को सदैव आलोकित करती रहेगी. व्याख्याता पूरन लाल साहू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और मानवता के सच्चे पुजारी थे.सत्य अहिंसा और नैतिकता के मार्ग पर चलकर उन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाई और मानवता को शांति का संदेश दिया उनके विचार और आदर्श आज भी सभी को सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. इस मौके पर प्राचार्य रामनारायण मिश्रा, व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, पूरन लाल साहू,विनय कुमार साहू,नरेन्द्र कुमार वर्मा, योगेश सोनकर,गीतांजली नेताम,संतोषी गिलहरे,नकुल राम साहू, दुष्यंत साहू, तोमन साहू, भृत्य आकाश सूर्यवंशी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे.*
