*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई*
*मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मनरेगा मजदूरों के सम्मान में एवं धान खरीदी का समय सीमा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर फिंगेश्वर ब्लॉक के छुईहा में बाजार चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्काजाम किया गया*
फिंगेश्वर
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर-राजिम के नेतृत्व में आज 30 जनवरी 2026 को *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस* के अवसर पर ग्राम पंचायत छुईहा में उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। एवं *"मनरेगा बचाओ संग्राम"* के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार ब्लाक स्तरीय शांतिपूर्ण एकदिवसीय धरना प्रदर्शन एवं प्रदेश के किसानों की धान खरीदी हेतु निर्धारित तिथि को बढ़ाये जाने की मांग को लेकर *"सांकेतिक चक्का जाम"* का आयोजन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने याद करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।और उन्हें याद कर बताया पूज्य बापू गांधी ने भाषा, क्षेत्र और जाति के आधार पर विभाजित राष्ट्र को एकजुट किया और स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक विस्तार प्रदान किया।ने स्वदेशी, स्वतंत्रता और स्वच्छता को एक सूत्र में पिरोकर गौरवशाली भारत के निर्माण में गांधी जी की दूरदृष्टि की सराहना की।
महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती हेमलता सिंन्हा ने बापूजी को याद करते हुए कहा कि हर साल 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को याद करते है, जो देश के स्वतंत्रता संग्राम के मार्गदर्शक थे। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, ताकि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा सके जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी ने संबोधित कर बताया मोदी सरकार मजदूरों का रोजगार छिनना चाहती है। मनरेगा बंद करने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजी रोटी में संकट आएगा। मोदी सरकार ने सुधार के नाम पर झांसा देकर लोकसभा में एक और बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी स्कीम मनरेगा को खत्म कर दिया है। मनरेगा केंद्रीय कानून था, 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार द्वारा भेजी जाती थी,अब केंद्र और राज्य का हिस्सा 60-40 का हो जाएगा पहले मैचिंग ग्रांट 50 प्रतिशत जमा करेगी तब केंद्र सरकार राशि जारी करेगी राज्यों की वित्तीय स्थिति सर्वाविदिक है। इस बील से मनरेगा स्कीम खत्म हो जाएगी।
जिला महामंत्री गैंदराम यादव ने कहा कि इस छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी बदायूं में रखे करोड़ों रुपए मूल्य के धान के गठित रूप से द्वारा नष्ट किए जाने के भाजपा सरकार के दावे पूरे प्रदेश को एग्रोचित कर दिया है किसने की मेहनत और खून पसीने की कमाई को लेकर सरकार जिस तरह चौहान को जिम्मेदार धारा रही है वह जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास मात्र है।
कार्यक्रम का आभार व्यक्त चेतन सिन्हा ने किया।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ,बेलर मंडल प्रभारी राजेंद्र सूर्यवंशी, मीडिया प्रभारी टिकेश साहू, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता सिंन्हा,जिला महामंत्री गैंदराम यादव,दुर्गा प्रसाद सिन्हा, डॉ राजेंद्र साहू, खोरबाहरा राम सिन्हा, रमेश कुमार यादव, दौलत राम यादव कामतु राम ध्रुव वासुदेव यादव संजय कुमार कंडरा, कोमल राम गोकर्ण ध्रुव लेख राम साहू वीर नारायण सिंन्हा खेमराज सिंन्हा धनेश्वरी सिंन्हा डिलेश्वरी कांग्रेसी बड़ी संख्या में किसान, मनरेगा श्रमिक एवं कांग्रेस जन मौजूद रहे।
