*पथर्री में पाँच दिवसीय श्रीरामचरितमानस यज्ञ का भव्य आयोजन, विधायक रोहित साहू हुए शामिल*

 *पथर्री में पाँच दिवसीय श्रीरामचरितमानस यज्ञ का भव्य आयोजन, विधायक रोहित साहू हुए शामिल*



फिंगेश्वर:-

 क्षेत्र के ग्राम पथर्री में पाँच दिवसीय श्रीरामचरितमानस यज्ञ का भव्य आयोजन हो रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू एवं जिला पंचायत सभापति नंदिनी कोमल डीडी उपस्थित रहे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, फनीकेश्वरनाथ महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष राजू साहू,जनपद सदस्य श्रीमती चंपेश्वरी ध्रुव,सरपंच सरिता सिन्हा,और स्थानीय सरपंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और यज्ञ के मंत्रोच्चारण के साथ हुई। सभी अतिथियों ने आहुति प्रदान कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक रोहित साहू ने अपने उद्बोधन में कहा, “आज ही के दिन अयोध्या में भव्य एवं दिव्य मंदिर बनकर वहाँ भगवान श्रीराम विराजमान हुए हैं। यह हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है। भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी हमारे जीवन के मार्गदर्शक हैं। इस यज्ञ से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि का संचार होगा। हमें अपने बच्चों को भी धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना चाहिए। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और समाज को मजबूती प्रदान करते हैं। वही जिला पंचायत सभापति नंदिनी कोमल डीडी ने कहा,ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने के साथ-साथ जनभागीदारी को भी मजबूत बनाते हैं। हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास जारी रखना चाहिए। मैं सभी ग्रामवासियों और आयोजन समिति को इस यज्ञ को सफल बनाने के लिए बधाई देती हूँ। तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और यज्ञ के महत्व को दर्शाया। फनीकेश्वरनाथ महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों और भाईचारे की भावना को मजबूती प्रदान करते हैं।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों ने बड़े उत्साह के साथ सहभागिता की। बच्चों और युवाओं ने भी भाग लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से यज्ञ की महत्ता को समझा। आयोजकों ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए इस आयोजन की सफलता की कामना की।इस अवसर पर प्रेमलाल टोडर,उमराव सिन्हा,गंगाराम साहू,चुम्मन सिन्हा,रेणु हीरू डाहरे,महाजन ध्रुव,अजय साहू,रामजी ध्रुव,देवनाथ साहू,रैनु ध्रुव,अरुण ध्रुव,युधिष्टिर ध्रुव,मंच संचालन जगत साहू सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।

Previous Post Next Post
ad inner footer