प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने गरियाबंद में पंचायत कार्यों का किया निरीक्षण, एसएचजी महिलाओं को लखपति दीदी बनने किया प्रोत्साहित

 प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने गरियाबंद में पंचायत कार्यों का किया निरीक्षण, एसएचजी महिलाओं को लखपति दीदी बनने किया प्रोत्साहित



फिंगेश्वरः

-छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत राज्यपाल गोद ग्राम पंचायत बिजली का दौरा कर विभिन्न पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं से संवाद कर उनके द्वारा किए जा रहे आजीविका संवर्धन कार्यों की जानकारी ली। महिलाओं द्वारा मसाला पिसाई, मछली पालन, सेंट्रिंग प्लेट व्यवसाय, कपड़ा दुकान एवं फैंसी स्टोर जैसे कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव ने महिलाओं को अधिक आय अर्जित कर ‘लखपति दीदी’ बनने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही सेंट्रिंग प्लेट निर्माण में लोहे के उपयोग का निर्देश भी दिया।अपने दौरे के दौरान प्रमुख सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत निर्मित हितग्राही रामेश्वर पटेल एवं भुखन साहू के आवासों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित शौचालयों की वस्तुस्थिति का भी जायजा लिया। इस निरीक्षण कार्यक्रम में मनरेगा कमिश्नर एवं प्रधानमंत्री आवास योजना संचालक तारण प्रकाश सिन्हा भी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post
ad inner footer