स्वस्थ पंचायत सम्मेलन में 628 आवेदन प्राप्त, मितानिन भवन का लोकार्पण
फिंगेश्वर
-इस प्रकार के शिविर लगने से ग्राम्यांचल में चल रही स्वास्थ सुविधाओं के बारे में जानकारी तो मिलती है साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ संबंधी चल रही शासकीय योजनाओं की जानकारी भी होती है। शिविर में प्राप्त 628 आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही की जावेगी। राजिम विधायक रोहित साहू फिंगेश्वर में आयोजित स्वास्थ पंचायत सम्मेलन में अपने उद्गार व्यक्त किए। नगर में गत दिनों स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक सम्मिलित हुए और उन्होंने इस अवसर पर मितानिन भवन का लोकार्पण भी किया। मंच पर विधायक रोहित साहू एवं जनपद अध्यक्ष इंद्राणी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सूर्यवंशी सहित पार्षदों का स्वागत पौधे देकर किया गया। स्वस्थ पंचायत को लेकर विकासखंड स्तर पर मितानिन बहनें एकत्रित हुई थी। अपने अपने ग्रामों की समस्याओं का संग्रह किया गया। कुल 628 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों में सबसे अधिक महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने का आया है। इस योजना को लेकर 295 लोगों ने आवेदन किया है। जिन्हे पता था आवेदन देना है लेकिन हकीकत यह भी है कि गांव गांव से आवेदन मंगाए जाये तो 1500 के ऊपर हो जाए। शिविर में इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना की राशि नहीं मिलने की 3 शिकायत, डिलवरी वाहन 102 गाड़ी को लेकर समस्या के 06 आवेदन, सीएचसी में महिला नसबंदी की मांग के 14 आवेदन, प्रसव कराने को लेकर अस्पताल में राशि मांगने की मांग को लेकर 2 आवेदन, डब्लूएचआंे में अतिरिक्त भवन की मांग को लेकर 7 आवेदन, बीपी शुगर की मशीन की मांग को लेकर 12 आवेदन, अन्य स्वास्थ से संबंधित मांग को लेकर 28 आवेदन, मितानिन प्रोत्साहन राशि समय पर देने की मांग को लेकर 6 आवेदन, शौचालय की मांग को लेकर 34 आवेदन, नाली निर्माण की मांग को लेकर 71 आवेदन, आवास योजना की मांग को लेकर 41 आवेदन, वृद्धा पेंशन योजना को लेकर 17 आवेदन, उज्जवला योजना की मांग को लेकर 18 आवेदन अन्य समस्याओं की मांग को लेकर 25 आवेदन, आहता भवन नाली निर्माण की मांग को लेकर 8 आवेदन, स्कूल एवं अस्पताल की मांग के लिए 2 आवेदन, स्त्रीरोग विशेषज्ञ को लेकर मांग के 2 आवेदन, प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में महिने के 9 एवं 24 तारीख को मरीजों को भोजन प्रदान करने सहित अन्य मांगो का आवेदन पत्र मिला है जिनका शासन स्तर पर निराकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मितानिन स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हडडी हैं और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आगे श्रीमती साहू ने कहा कि मितानिन सरकारी कर्मचारी नहीं होते हुए भी निस्वार्थ भाव से कार्य करती हैं और केवल प्रोत्साहन राशि पर सेवाएं देती हैं। उन्होंने आगे कहा मितानिन बहनें ग्रामीण एवं शहरी अंचलों मंे स्वास्थ्य सेवाआंे की सबसे सशक्त और भरोसेमंद कड़ी है। शासन की स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य की धुरी हैं। सरकार आपके हर प्रयास के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू, नोसराम साहू, गोपचंद बनर्जी, उत्तम सिंह राजवंशी, बीएमओ स्नेहलता हुमने, पूर्व बीएमओ परितोष कुदेशिया, जिला समन्वयक चंद्रकांता साहू, ब्लाक समन्वयक नीतू तिवारी, मधु यदु, स्वस्थ पंचायत समन्वयक सेविका सोनी, मितानिन प्रशिक्षिका सरोज साहू, सगनि सिन्हा, पार्वती सिन्हा, राम्हीन सिन्हा, यशोदा साहू, महेश्वरी साहू, हीरामति साहू, भारती श्रीवास, सोहागा साहू, भोजवती निषाद, गायत्री रात्रे, धनेश्वरी टांडे, भुनेश्वरी यदु, अंबिका यादव, सारिका यादव, एष्पा वर्मा एवं नीतू चैहान सहित मितानिन दीदीयां शामिल रही।
