*अभनपुर में नई पाठ्यपुस्तकों पर मिडिल स्कूलों के शिक्षकों के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ*

 *अभनपुर में नई पाठ्यपुस्तकों पर मिडिल स्कूलों के शिक्षकों के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ*



*अभनपुर,  – 

विकासखंड अभनपुर में आज से कक्षा 6 के लिए राज्य द्वारा प्रकाशित सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषयों की नई पाठ्यपुस्तकों पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और DIET रायपुर के निर्देशानुसार शिक्षकों को नई पाठ्यपुस्तकों की संरचना, विषयवस्तु और शिक्षण पद्धति से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों के तहत पाठ्यक्रम को अधिक व्यावहारिक, कौशल-आधारित और छात्र-केंद्रित बनाने पर जोर दिया गया है। नई पुस्तकों में गतिविधि-आधारित शिक्षण, परियोजना कार्य और स्थानीय संदर्भों को शामिल किया गया है, जिससे विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित हो सके। इस प्रशिक्षण में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, पाठ्यचर्या की नई रूपरेखा सहित पाठ्य पुस्तक के पाठों, प्रस्तावित अवधारणाओं और उसके अनुरूप बच्चों के साथ कक्षा में की जाने वाली गतिविधियों को शामिल किया गया है। 

कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर श्रीमती भावना ठाकुर, श्री राजेश कुमार साहू और विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक श्री राकेश कुमार साहू जी के द्वारा किया गया। और यह अपेक्षा जताई कि राज्य की इस पहल से शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा। शिक्षक कक्षा में अधिक संवादात्मक और गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति अपनाएँगे। और छात्रों का नई शिक्षा नीति के अनुरूप विकास सुनिश्चित हो सकेगा। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर श्रीमती टिकेश्वरी साहू, श्रीमती द्रौपदी जोशी, श्रीमती लीलिमा साहू, श्री किशोर कुमार साहू, श्री मनमोहन यादव और अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन से मयंक मिश्रा, मालविका श्रीवास्तव और कविता शुक्ला उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post
ad inner footer