ब्रह्माकुमारीज ठीकरी सेवा केंद्र पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए हुआ गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन कार्यक्रम का आयोजन

 ब्रह्माकुमारीज ठीकरी सेवा केंद्र पर  वरिष्ठ नागरिकों के लिए   हुआ  गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन    कार्यक्रम का आयोजन




ठीकरी (इंदौर)

ब्रह्माकुमारीज ठीकरी सेवा केंद्र पर  वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बहुत सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के समाज सेवा प्रभाग भारत सरकार के सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्रालय के मध्य हुए एक समझौता ज्ञापन एम ओ यू एक राष्ट्रव्यापी अभियान जिसका विषय  गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन इस कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
 ब्रह्मा कुमारीज धामनोद सेवा केंद्र की राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रीती दीदी जी के कुशल नेतृत्व मैं इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 इस कार्यक्रम का मंच संचालन ठीकरी सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी के द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से किया गया।
 मुख्य अतिथि ठीकरी तहसील के तहसीलदार भ्राता जगदीश कुमार वर्मा जी ने कहा कि यह समाज सेवा का जो कार्य चल रहा है यह उत्कृष्ट श्रेणी में किया जाने वाला कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान अत्यंत सराहनी है और सभी को संदेश दिया कि सभी अपने वृद्ध जनों का सम्मान कर अपने जीवन को सुखी एवं समृद्ध बनाएं। विशिष्ट अतिथि अतिथियों में भी नगर परिषद अध्यक्ष एवं कुशल समाजसेवी भ्राता सुमित जायसवाल नगर परिषद पार्षद एवं समाजसेवी बहन वंदना राठौर ने भी कम कार्यक्रम की अत्यंत सराहना की। इंदौर अन्नपूर्णा  नगर सेवा केंद्र से पधारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अन्नपूर्णा बहन जी समाज सेवा प्रभाग की जोनल कोऑर्डिनेटर ने संस्था का परिचय देकर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए आह्वान किया सभी अपने घर में अपने वृद्ध जनों का सम्मान करें देना ही लेना हो जाता है बड़े बुजुर्गों को सम्मान की ही आवश्यकता है थोड़ा समय अपने बुजुर्गों के लिए भी निकले और उन्हें प्रेम से व्यवहार करें उनके आशीर्वाद दुआएं ही सुख और शांतिमय जीवन का आधार है।
 रतलाम सेवा केंद्र से पधारे ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी जी ने अपने आशीर्वचन में अपने लौकिक परिवार के उदाहरण द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की अपील की।
 आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्योंकि एक मोटिवेशनल स्पीकर, क्लासिकल सिंगर भी है ब्रह्मा कुमार  डॉक्टर दिलीप नालगे जी रतलाम बुजुर्गों के प्रोत्साहन में जीवन को सफल बनाने के उपाय बताएं,संगम प्रोजेक्ट का लक्ष्य बताते हुए  कहा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं गरिमा को बढ़ाना, सम्मानजनक वृद्धावस्था संस्कृति को मजबूत करना ,अकेलापन अपेक्षा और शोषण रोकने की दिशा में योगदान, तो इसके लिए एक ऑनलाइन भी एक बहुत बड़ा अभियान चलाया जा रहा है तो यह ऑनलाइन प्रतिज्ञा भी है।तो अकेलापन जो लगता है हम अभी एकदम हम अकेले हो गए हम भावनात्मक रीति से ऐसा लगता है कि जैसे हम किसी के साथ अभी कनेक्ट नहीं है भावनात्मक रूप से डिस्कनेक्ट हो गए हैंमोबाइल से कनेक्ट रहते हैं । आपने बताया 31.38% ऐसे बुजुर्ग है जो अकेले रह रहे हैं अकेलेपन की समस्या का सामना कर रहे हैं आज हम देखते हैं कि लगभग पूरे भारत भर में तो 10% से ज्यादा सीनियर सिटीजन से पूरे भारत भर की जो जनसंख्या है 140 करोड़ से ज्यादा है और इसमें 14 करोड़ से ज्यादा जो है वह हमारे विरुद्धजन है भ्राता जी ने वृद्ध जनों से अपील की की अकेलेपन को एकांत में  परिवर्तन करें,अपने जीवन में मेडिटेशन एक्सरसाइज तथा दिन में तीन लोगों से अपने दिल की बात जरुर शेयर करें, अपने जीवन को गौरवपूर्ण बनाएं और ब्रह्माकुमारी संस्था से जोड़कर की गतिविधियों में भाग लेकर जीवन में सुख में अनुभव करें आह्वान किया।
 वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में एक सुंदर नृत्य नाटक का भी प्रस्तुत की गई सभी को अत्यंत सराहनी और भाव विभोर करने वाली एक सुंदर मैसेज देने वाली रही।
 सर्व आए हुए अतिथियों का कुमारी रानी बहन और संस्था की अन्य बहनों ने बीच द्वारा सम्मान किया सभी वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया कुमारी हिमाद्री ने सुंदर स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी। सभी वृद्ध जनों को यह कार्यक्रम अत्यंत गरिमा में और जीवन को श्रेष्ठ बनने के लिए लक्ष्य प्राप्त करने हेतु बहुत सराहनीय अनुभव हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए ब्रह्मा भोजन भी रखा गया।

Previous Post Next Post
ad inner footer