*अभनपुर में नई पाठ्यपुस्तकों पर मिडिल और प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न*

*अभनपुर में नई पाठ्यपुस्तकों पर मिडिल और प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न* 



अभनपुर

विकासखंड अभनपुर में राज्य द्वारा कक्षा 6 के लिए प्रकाशित संस्कृत और अंग्रेजी विषय तथा प्राथमिक की कक्षा 1, और 3 की नई पाठ्यपुस्तकों पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा चरण (13-17 जनवरी 2026) सम्पन्न हुआ। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और DIET रायपुर के निर्देशानुसार शिक्षकों को नई पाठ्यपुस्तकों की संरचना, विषयवस्तु और शिक्षण पद्धति से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, इसके अनुरूप कक्षा में सीखने-सिखाने के लिए बने पाठ्यक्रम को अधिक व्यावहारिक, कौशल-आधारित, गतिविधि-आधारित, परियोजना कार्य और स्थानीय संदर्भों को शामिल कर कैसे पढ़ाया जा सकता है, इस पर विशेष ज़ोर दिया गया। 

इस पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर श्रीमती धनेश्वरी साहू, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार साहू और श्रीमती भावना नरेटी, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक श्री राकेश कुमार साहू जी ने शिक्षकों को उनकी कक्षा में बच्चों के साथ काम करते हुए अपेक्षित प्रतिफलों की प्राप्ति हो, ऐसी शुभकामना व्यक्त की। कार्यशालाओं का सम्पादन मिडिल स्कूल अङ्ग्रेज़ी के मास्टर ट्रेनर श्रीमती अंजुम शेख, श्री कार्तिक गायकवाड़, श्री गिरिधर साहू द्वारा, संस्कृत विषय का श्रीमती उमेश चौधरी, श्री राम गोपाल साहू, श्रीमती दानेश्वरी साहू ने किया। मिडिल स्तर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छछानपैरी के व्याख्याता श्री लुनेश वर्मा जी का संस्कृत में और योग के लिए गायत्री परिवार से श्री लाल जी साहू का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्राथमिक में संकुल समन्वयक श्री योगेश कुमार निर्मलकर, युगल किशोर साहू, यशवंत साहू और मास्टर ट्रेनर श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती दुर्गा चौहान, ममता ठाकुर, नीतू बंजारे, सुनीता गायकवाड़ और श्री हरित कुमार वर्मा सहितके द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रभावी सम्पादन में तकनीकी सहयोगी के तौर पर अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन से मयंक मिश्रा, मालविका श्रीवास्तव और कविता शुक्ल उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post
ad inner footer