छत्तीसगढ़ की पारंपरिक छेरछेरा पुन्नी का पर्व ग्राम चैतरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया
फिंगेश्वरः
-छत्तीसगढ़ की प्राचीन लोक परंपरा छेरछेरा पुन्नी का पर्व ग्राम चैतरा में मिल-जुलकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस पर्व के अवसर पर बच्चे घर-घर जाकर छेरछेरा माई, कोठी के धान ला हेरहेरा कहते हुए अन्न संग्रह करते हैं। मान्यता है कि अन्न दान करने से मनुष्य का भाग्य संवरता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। छेरछेरा पर्व सामाजिक समरसता, सहयोग और दान की भावना को मजबूत करता है। गांव के लोगों ने इस परंपरा को निभाते हुए बच्चों को अन्नदान कर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष जागेश्वर साहू सहित बेदू साहू, केशराम, हिरालाल साहू, ठाकुर राम साहू, हेमंत साहू, द्वारका साहू एवं लीला राम साहू ने समस्त ग्रामवासियों को छेरछेरा पुन्नी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, दान और परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश देता है।
